भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 47 करोड़ का आंकड़ा पार किया
-पिछले 24 घंटों में लगभग 60 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई
-रिकवरी दर 97.36 प्रतिशत हुई
-पिछले 24 घंटों के दौरान 41,831 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए
-भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,10,952) की हिस्सेदारी 1.30 प्रतिशत है
-लगातार 55 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.34 प्रतिशत) 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है
इनमें शामिल हैं :
एचसीडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,03,10,569 |
दूसरी खुराक | 78,48,198 | |
एफएलडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,79,76,013 |
दूसरी खुराक | 1,13,28,258 | |
आयु समूह 18-44 वर्ष | पहली खुराक | 15,61,40,811 |
दूसरी खुराक | 86,68,370 | |
आयु समूह 45-59 वर्ष | पहली खुराक | 10,63,39,854 |
दूसरी खुराक | 3,91,28,126 | |
60 वर्ष से ज्यादा | पहली खुराक | 7,60,38,913 |
दूसरी खुराक | 3,65,19,484 | |
कुल | 47,02,98,596 |
कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में 3,08,20,521 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 39,258 ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.36%.प्रतिशत के स्तर पर है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 41,831 सामने आए।
लगातार 35 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ यूटी द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।
भारत के सक्रिय मामले 4,10,952 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.30 प्रतिशत है।
देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 17,89,472 परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 46.82 करोड़(46,82,16,510) परीक्षण हो चुके हैं।
जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं, वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.42 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत रही । लगातार 55 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730