IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 10.04.2022 को पीड़िता ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि शांतिनगर निवासी मोहित पटेल द्वारा पीडिता को शादी का प्रलोभन देकर व शारिरिक संबंध नही बनाने पर जान से मारने की धमकी देकर पीडिता के साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया है कि पीडिता के रिपोर्ट पर पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 290/22 धारा 363,366,376(2)(ढ)376(3), 506 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवचेना में लिया, मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दिया गया। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व प्रकरण सदर के आरोपी मोहित पटेल को उसके घर में दबिश देकर पकडा गया। प्रकरण सदर के मोहित पटेल पिता माखन पटेल उम्र 19 साल 11 माह निवासी शांतिनगर गली न0 01, शीतला मंदिर के पास पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव द्वारा धारा सदर 363,366,376(2)(ढ)376(3),506 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 10.04.2022 को विधिवत गिरफतार किया गया बाद न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शक्ति सिंह, उनि टोहन लाल साहू, म0प्र0आर0 680 सुषमा सोनकर, आर0 1439 गिरजाशंकरा, आर0 1224 राजकुमार बंजारा, का महत्वपूर्ण  देवांगन योगदान एवं सराहनीय भूमिका रहा है।

You missed

error: Content is protected !!