IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

 *योगेश वर्मा होंगे जनपद पंचायत बोड़ला के नए सीईओ*

*प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जिला पंचायत कबीरधाम के अधिकारियों को सौंप गई नई जिम्मेदारी*

कवर्धा।। दिनांक 10 सिंतबर 2026 प्रशासनिक व्यवस्था के तहत  आकाश सिंह सहायक परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बोड़ला को आगामी आदेश तक जिला पंचायत कबीरधाम में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है। उनके स्थान पर योगेश वर्मा प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम को अस्थाई रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बोड़ला का समस्त प्रभार कलेक्टर कबीरधाम द्वारा सौपा गया है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत बोड़ला क्षेत्र में कार्य के सुचारू संचालन हेतु प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों के मध्य कार्य दायित्व हेतु नई जिम्मेदारियां सौपी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

error: Content is protected !!