महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं- विधायक ममता चन्द्राकर
कवर्धा। कबीरधाम जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अलग-अलग विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा पीजी कॉलेज के आडोटेरियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस आयोजन छत्तीसगढ़ की पांरपरिक वेश-भेषा और यहां की कला,संस्कृति की छंठा दिखाई दी।
पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर सहित सभी अतिथियों ने छत्तीसगढ़ की पांरम्परिक वेश-भूषा में नजर आई। राज्य की पारंपरिक वेश-भूषा को देखकर आडोटेरियम में उपस्थित महिलाओं ने ताली बाजाकर अभूतपूर्ण स्वागत और अभिननंद किया। इससे पहले महिलाओ की उपस्थिति में स्कूटी रैली निकाली गई। रैली को कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही क्रिकेट मैच, स्थानीय खेल, फुगड़ी, मटकी दौड़ का आयोजन किया गया। स्कूली छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति भी दी। विधायक चन्द्राकर व अन्य अतिथियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग में उत्कृट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, सुपोषण अभियान तथा समाजिक समरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारी-कर्मचारियों तथा समाज सेवी संगठनों को सम्मानित गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, बोड़ला जनपद पंचायत अध्यक्ष अमिता मरकाम, सहसपुर लोहारा लीला बाई वर्मा, पंडरिया समुंद कुर्रे, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, सहसपुर लोहारा उषा श्रीवास, पंडरिया राजिम गायकवाड़, सहसपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मंजू बांगली, सहसपुर नगर पंचायत उपपाध्यक्ष आभा श्रीवास्तव, गंगोत्री योगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा अनंत, शेख अनवरी, रानू दुबे रहेंगे।
पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर ने संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुरूआत से लेकर वर्तमान दौर का भी जिक्र किया। उन्होनें कहा कि वास्तव में महिलाओं के लिए हर दिन एक दिवस का अवसर होता है क्योकि समाज उत्थान में महिलाओं की भूमिका आवश्यक व महत्वपूर्ण है। महिलाओं के महत्व को हर जगह महत्व दिया जा रहा हैं। बिना महिलाओं की भागीदारी के समाज का उत्थान संभव नहीं है। सामाजिक कार्यक्रमों में महिलाओं को आगे आना होगा और उनकी भूमिका समाज उत्थान के लिए आवश्यक होना चाहिए। उन्होने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि महिलाएं जब शिक्षित होती है तो इससे दो कुल व परिवार शिक्षित होता है। उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला संशक्तिकरण की दिशा में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब प्रदेश की महिलाओं को सम्मान मिलना शुरू हो गया है। गंगांत्री योगी ने संबोधित करते हुए महिलाओं की शिक्षा और उनकी समानता पर जोर दिया। उन्होने कहा कि महिलाओं की बिना एक प्रगतिशिल समाज का निर्माण नहीं हो सकता। बोडला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू ने सभी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी शिक्षा की दिशा में हो रहे उल्लनेखनी कार्यों की जानकारी दी। उन्होने राज्य शासन के अनेक योजनओं का भी जिक्र किया। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा अनंत ने संबोधित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी आनंद तिवारी ने संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन करने के उद्देश्य एवं समाज में महिलाओं की भागीदारी और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को आगे बढ़ने के दिशा में मिल रहे सफलताओं का भी उल्लेख किया।

Bureau Chief kawardha