IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*अभिव्यक्ति महिला एवं बालक बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित संदेश शहर के विभिन्न गलियों मोहल्लों में रैली के माध्यम से दिया गया।*

*पुलिस की महिला अधिकारी कर्मचारियों के साथ फोर्स अकैडमी की छात्राएं भी हुई शामिल।*

*महिला सफाई कर्मी को पुष्पगुच्छ देकर किया गया सम्मानित।*

कवर्धा। 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल एवं महिला सेल प्रभारी निरीक्षक रमा कोष्टि के द्वारा अभिव्यक्ति नारी का सम्मान कार्यक्रम के तहत प्रातः 6:00 बजे थाना सिटी कोतवाली से साइकिल रैली निकाला गया। जिसमें कबीरधाम पुलिस की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल, महिला सेल प्रभारी निरीक्षक रमा कोष्टे, उप. निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा, उप. निरीक्षक एम. पूजा चौबे, उप निरीक्षक भुवनेश्वरी साहू, एवं अधिक संख्या में महिला अधिकारी कर्मचारी एवं फोर्स एकेडमी की छात्राएं उपस्थित होकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं गली मोहल्ला से गुजरते हुए महिला एवं बालक बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी देकर क्षेत्रवासियों को जागरूक किया गया, साथ ही भारत माता चौक महामाया मंदिर के पास रैली का समापन किया गया, भारत माता चौक में प्रतिदिन की तरह शहर को साफ रखने का कार्य कर रही सफाई कर्मी राजकुमारी को अभिव्यक्ति मंच पर सम्मान पूर्वक बुलाकर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित कर सफाई कर्मियों के कार्यों की जमकर सराहना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम स्थल में पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा उपस्थित होकर सभी पुलिस कि अधिकारी कर्मचारियों एवं फोर्स अकैडमी की छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस विभाग में कार्यरत महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि आप सभी अपने अपने कर्तव्य स्थलों पर यदि कोई भी असहाय महिला एवं बालक बालिकाएं मदद की गुहार लगाकर आए तो उनका अत्यंत आदर के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण करें तथा महिलाओं के अधिकारों का हनन करने वाले असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने कहकर महिला दिवस पर आयोजित साइकिल रैली एवं साइकिल रेस में हिस्सा लिया समस्त महिला अधिकारी कर्मचारियों तथा छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!