IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*महिला समूह द्वारा निर्मित सामाग्री का विक्रय केन्द्र रहेगा ‘‘ सी-मार्ट‘‘*

*8 मार्च को होगा शुभारंभ*

कवर्धा-नगर पालिका कार्यालय भवन के पीछे स्थित मंगल भवन में महिला समूह द्वारा संचालित सी-मार्ट की स्थापना की जायेगी। जिसका शुभारंभ दिनांक 8 मार्च को किया जाना है सी मार्ट स्थापना के लिए तैयारी अंतिम चरण में है जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल ने महिला समूह की टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रायपुर, बिलासपुर दुर्ग-भिलाई जैसे बडे शहरो की तर्ज पर अब शहर में सी मार्ट की स्थापना होगी। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्तीकरण व स्वालंबी बनाये जाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं से जोड़ा रहा है इसी तारतम्य में कलेक्टर जिला कबीरधाम के आदेशानुसार नगर पालिका के पीछे स्थित मंगल भवन में सी मार्ट की स्थापना किया जा रहा है जिसके लिए महिला समूह का चयन किया गया है उनके द्वारा सी-मार्ट का संचालन किया जायेगा। मंगल भवन का रंग रोगन किया जा रहा है सामने रिक्त जगह पर चेकर पत्थर लगाकर सुंदर बनाया जा रहा है सी मार्ट संचालन हेतु आज मंगल भवन का निरीक्षण कर महिला समूह की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, जिला व्यापार उद्योग की टीम, मिशन मैनेजर, सामुदायिक संगठक व महिला समूह की टीम उपस्थित रही।
महिलाओं को सशक्तिकरण किये जाने हेतु सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जोड़ा जा रहा है महिला समूह स्वांलबी बने इसके लिए अथक प्रयास किया जा रहा है जिले के महिला समूह को छोटे-बडे रोजगार से जोड़कर उनके आय वृद्वि में जोड़ा जा रहा है। अब कवर्धा शहर में महिला समूह को स्वालंबी बनाने हेतु ‘‘सी-मार्ट‘‘ की स्थापना की जा रही है सी मार्ट में महिला समूह को रोजगार के माध्यम से जोड़कर वहां दैनिक उपयोगी की सामाग्री का विक्रय किया जायेगा।

You missed

error: Content is protected !!