IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र में रात करीबन 11:00 बजे 112 नम्बर में पीड़ित महिला द्वारा अपने मोबाईल नम्बर से बार बार फोन कर रो रो कर मदद की गुहार लगायी जा रही थी, 112 नम्बर, सखी सेंटर व महिला हेल्पलाईन रायपुर से थाना तरेगांव में सूचना प्राप्त हुआ कि तरेगांव जंगल क्षेत्र के ग्राम बोदा गांव के पीड़िता को उसके पति योगेश द्वारा शराब के नशे में महिला से मारपीट कर बुखार से तड़प रहे 07 माह के दुधमुहे बच्चे को उससे छीन लिया है, और महिला को मारपीट कर घर से बाहर भगा दिया है, की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा तस्दीक कर नक्सल प्रभावित बोदा गांव में आरक्षक राजेन्द्र मेरावी क्रमांक -468 थाना तरेगांव जंगल द्वारा आधीरात करीबन 02:00 बजे उसके निवास पहुचकर शराबी पति से दुधमुहे बच्चे को वापस पीड़ित माँ को दिलवाया गया। माँ को दुधमुंहे बच्चे को दिलवाने पर चाईल्ड हेल्प लाइन, सखी सेंटर एवं महिला हेल्प लाइन रायपुर द्वारा कबीरधाम पुलिस की बहुत प्रसंसा की गई। पुलिस द्वारा पति को समझाईश देकर पत्नी को अपने साथ रखने सख्त हिदायत दी गई है।

You missed

error: Content is protected !!