Weather reporter रायपुर: धूप-बदली और हल्की बारिश के साथ गुजरा सावन का पहला दिन, आने वाले दिनों में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ग्रीन अलर्ट…
रायपुर। सावन का पहला दिन कभी धूप तो कभी बदली और हल्की बारिश के बीच गुजरा। रविवार सुबह तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में सभी जिलों में अच्छी बारिश के आसार है। इसलिए ग्रीन और ब्लू अलर्ट जारी किया गया है। जिसका अवलोकन आप पीडीएफ में कर सकते है। इधर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका बीकानेर, अजमेर, निम्न दाब का केंद्र, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और उसके बाद पूर्व की ओर त्रिपुरा तक स्थित है। निम्न दाब का क्षेत्र मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में स्थित है, इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका 25 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। कल दिनांक 26 जुलाई को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।
[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/07/DIST-FC_25.07.2021.pdf” title=”DIST FC_25.07.2021″]

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730