IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिले में सबसे अच्छे स्कूलों में गिना जाता है कस्तुरबा स्कूल- मोहित माहेश्वरी

कवर्धा। नगर के कस्तुरबा स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव व पौधा रोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, कवर्धा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरी साहू, पीजी कॉलेज जनभागीदारी सदस्य दीपक ठाकुर उपस्थित हुए।

कस्तुरबा छात्रावास की अधिक्षिका संगीता ठाकुर व अन्य शिक्षको ने अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद नई प्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर प्रवेश दिलाया गया। इसी कड़ी में छात्राओं को शासन द्वारा दिये जाने वाले निशुल्क पुस्तक वितरण किया गया। वही कार्यक्रम में मोहित माहेश्वरी ने कहा कि यह कस्तुरबा स्कूल जिले के टॉप स्कूलों में गिनती आता है। यहां के अधिक्षिका सहित अन्य स्टॉफ की कड़ी मेहनत के कारण पढ़ाई के साथ साथ अन्य एक्टिविटी में टॉप पर है। वही मोहित ने कहा कि कोरोना के कारण स्कूल नही खुल पा रहे है। लेकिन बच्चे पूरी गम्भीरता से घर पर ऑनलाइन, मोहल्ला क्लास को पढ़ाई करें। वही मोहित ने नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी और पालकों व अन्य स्टॉफ को गुरु पूर्णिमा की बधाई शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कस्तुरबा स्कूल छात्रावास के शिक्षिका कंचिनी मिश्रा, मालती गर्ग, सविता गुप्ता, एकता शर्मा, प्रतिमा खुश्रे सहित छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!