IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगाया 7.41 लाख रु. का अर्थदण्ड

बेमेतरा 14 फरवरी 2022 : छ.ग. शासन खनिज साधन विभाग मंत्रालय रायपुर एवं कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान के द्वारा अवैध उत्खनन/परिवहन पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था, जिस संबंध में बेमेतरा अंतर्गत 28 जनवरी 2022 से 03 फरवरी 2022 तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सर्व, तहसीलदार सर्व, पुलिस विभाग एवं खनिज विभाग बेमेतरा के द्वारा संयुक्त जांच किया गया एवं अवैध परिवहन रेत-13, गिट्टी-16, मुरूम-02, बोल्डर पत्थर-04, ईंट-03, डोलोमाइट-02 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिससे शासन को 7 लाख 16 हजार 340 रू. अर्थदण्ड प्राप्त हुआ है। अवैध मुरूम उत्खनन का 01 प्रकरण दर्ज किया गया है जिससे शासन को 25 हजार रू. अर्थदण्ड प्राप्त हुआ है।

You missed

error: Content is protected !!