IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

चोरी की बाइक बेचने तलाश रहे थे ग्राहक, 3 आरोपी गिरफ्तार

फोटो01: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

चौकी कंडरका पुलिस की कार्यवाही – मोटर सायकल चोरी कर बेचने ग्राहक तलास रहे युवको को 03 मोटर सायकल कीमती करीबन 1,70,000/- रूपये सहित 03 युवक गिरफ्तार…

बेमेतरा:- 7 फरवरी 2022:- बेमेतरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी की 3 बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर घूम रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

06.02.2022 को चौकी कंडरका स्टाफ को पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति पिरदा चौक ग्राम पिरदा में रायपुर से मोटर सायकल चोरी कर लाकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे है कि सुचना पर कंडरका स्टाफ गवाहो के साथ मौके पर पिरदा चौक पहुचा तो संदेही पुलिस को देखकर मौके से भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर तीन आरोपियो दीपक चंद्राकर, शनी लहरे, चंदन चंद्रा को पकडा गया। जिनके पास से 03 नग मोटर सायकल बरामद किया गया। उक्त तीनो आरोपियो से पुछताछ करने पर मोटर सायकल को चोरी कर बेचने ग्राहक तलासना बताये। आरोपी दीपक चंद्राकर के कब्जे से एक नीले कलर का मोटर सायकल साइन बिना नम्बर, कीमती करीबन 70,000/-रूपये, आरोपी चंदन चंद्रा के कब्जे से एक काले कलर का मोटर सायकल साईन पीछे नम्बर प्लेट पर क्रमांक CG 04 NK 9247 लिखा एवं सामने का नम्बर प्लेट नही है।

कोरबा व सिलतरा में की थी मोटरसाइकिल की चोरी
आरोपियों ने कोरबा और रायपुर के सिलतरा इलाके में 3 मोटरसाइकिल की चोरी की थी। कीमती करीबन 50,000/- रूपये, आरोपी शनी लहरे के कब्जे से एक काला आसमानी कलर का मोटर सायकल डिलक्स बिना नम्बर प्लेट कीमती करीबन 50,000/- रूपये, उक्त तीनो आरोपियो के कब्जे से 03 मोटर सायकल कीमती करीबन 1,70,000/- रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। आरोपियो को उक्त वाहनो के संबंध में दस्तावेज पेश करने कहने पर उक्त वाहनो के संबंध में कोई दस्तावेज नही होना और वाहनो को जिला कोरबा एवं सिलतरा रायपुर क्षेत्र से चोरी कर बिक्री करने ग्राहक तलाश करना स्वीकार किये।
आरोपियो 1. दीपक चंद्राकर पिता मनहरण चंद्राकर उम्र 21 साल साकिन व थाना जैजैपुर जिला जांजगीर चांपा 2. चंदन चंद्रा पिता भगवानदास उम्र 21 साल साकिन आमागांव थाना जिला जांजगीर चांपा 3. शनी लहरे पिता शिवकुमार लहरे उम्र 19 साल साकिन गुमा थाना उरला जिला रायपुर के पास चोरी की मशरूका होने से इस्तगासा क्रमांक – 01/2022 धारा 41 (1+4)/379,34 भादवि के तहत दिनांक 06.02.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक रंजीत प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, आरक्षक संजय पाटिल, गौतम ठाकुर, प्रदीप कौशल, योगेश साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!