IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने ध्वजारोहण के बाद जिला अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश भक्ति की जजबा हर किसी के दिल में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक के रूप में देश की क्या अपेक्षाएं है, इसके लिए सभी को भारतीय नागरिक होने के नाते अपने कार्यो और दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और ईमानदारी से करना चाहिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर बी.एस. उइके, संयुक्त कलेक्टर दिप्ती गोते, डिप्टी कलेक्टर रेखा चंद्रा, एसडीएम विनय सोनी सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!