IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा- गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन एवं शासकीय प्रमुख प्राथमिक शाला में ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन एवं शारदा संगीत महाविद्यालय में पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, भारत माता प्रतिमा स्थल में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा के सदस्य कन्हैया लाल अग्रवाल,डॉ भीमराव अंबडेकर उघान में पार्षद वार्ड नं.04 संजय लांझी, रानी झांसी बालोघान में नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, जय स्तंभ गांधी मैदान में प्रमोद लुनिया पार्षद वार्ड क्रं. 22 ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष,पार्षदगण, एल्डरमेन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता, पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, व वरिष्ठ नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!