*शहीद परिवार के सदस्यों को आमंत्रित कर किया गया सम्मानित।*
कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 08:00 बजे ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल अजीत ओगरे, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल कौशल किशोर वासनी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके, एवं कार्यालयीन अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे।
तिरंगा फहराते समय प्लाटून द्वारा सलामी दी गई तथा ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाए देकर उपस्थित शहीद परिवारों को पुष्पगुच्छ से सम्मानित कर आवश्यक भेंट प्रदान किया गया एवं यह भी जानकारी दिया गया कि जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया गया था कि सभी अपने अपने क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर ग्राम वासियों के बीच ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस के महत्व को उपस्थित ग्रामवासी एवं स्कूली छात्र छात्राओं को बताएं जिस पर जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र के वनांचल ग्राम में जाकर ग्राम वासियों के साथ गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहरा कर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया है।


