IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

इंस्पायर अवार्ड : बेमेतरा जिले के 101 छात्रों का चयन,मिला 10-10 हजार रु. का पुरस्कार

इंस्पायर अवार्ड में दुर्ग जिला पहले पायदान तो रायगढ़ को मिला दूसरा स्थान

बेमेतरा :- 17 जनवरी 2022:- इंस्पायर अवार्ड के लिए राज्य स्तर पर बेमेतरा जिले के 101 छात्रों का चयन हुआ है। इस अवार्ड के तहत जिले के सभी चयनित बच्चों के खातों में 10- 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी मंत्रालय ने प्रदान कर दी है।

मंत्रालय की ओर से इसके लिए हर स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जिसमें राज्य स्तर पर चयनित होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाता है। मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी आप इंडिया की ओर से स्कूली छात्रों के लिए इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है। साल 2021 के तहत पूरे प्रदेश से 3678 छात्रों का चयन हुआ था। छात्र संख्या के हिसाब से दुर्ग जिला पहले नंबर पर है जहां से 326 छात्रों का प्रोजेक्ट राज्य स्तर पर चयनित हुआ है।

राज्य में बेमेतरा को मिला 18 वा स्थान, पड़ोसी जिले से पिछड़ा

इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में बेमेतरा जिला राज्य स्तर में 18 वे नम्बर पर है। इसके पूर्व पिछले साल बेमेतरा जिला में 72 बच्चों के प्रोजेक्ट राज्य स्तर पर चयनित हुए थे। लेकिन इस वर्ष बेमेतरा जिला पड़ोसी जिले कबीरधाम से पीछे रह गया। हालांकि प्रदेश स्तर पर आने के लिए छात्रों और शिक्षकों ने खूब मेहनत की।जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि 101 छात्र छात्राओं में से अधिकांश चयनित बच्चे सरकारी स्कूल के है। जो उनकी प्रतिभा और मेहनत को भी प्रदर्शित करता है हालांकि इसमें प्राइवेट के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई।

छात्रों की प्रतिभा निखारने ब्लॉक स्तर पर हुई कार्यशाला

इंस्पायर अवार्ड में बेमेतरा जिले को आगे बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर छात्रों के लिए वर्कशॉप भी आयोजित की गई। जिला नोडल अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि इसके लिए हर ब्लॉक में कार्यशाला हुई जहां इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान कर तकनीकी सहायता भी दी गई। इसी के चलते पहली बार जिले में राज्य स्तर पर बच्चों के मॉडल व प्रोजेक्ट का चयन हुआ है। जिस का ही परिणाम है बच्चों को ₹10000 की राशि मिल पाई है। जिले में चयनित बच्चों को जिला नोडल अधिकारी, संयोजक व विज्ञान परिषद के अधिकारियों ने बधाई दी। साथ ही अन्य बच्चों को भी भविष्य में अच्छे प्रोजेक्ट बनाने के लिए हर स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर आगे बढ़ाने के लिए कहा। ताकि बच्चों का हौसला बढ़ सके। साथ ही बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ सके।

इस तरह से समझिए जिले में कितने बच्चों को मिली पुरस्कार राशि

प्रदेश में कुल 3678 बच्चों का चयन हुआ है। इसमें सबसे पहले पायदान पर दुर्ग के 326 बच्चे रायगढ़ के 252, राजनांदगांव के 234, जांजगीर चांपा 225, धमतरी 202, सरगुजा 181, कबीरधाम 169, बिलासपुर 164, बस्तर 151, बालोद 148, रायपुर 148, महासमुंद 144 गरियाबंद 135, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा 128 मुंगेली 123 कोरबा 111, सूरजपुर 102, बेमेतरा 101, बलोदा बाजार 97, सुकमा 91, उत्तर बस्तर कांकेर 73 कोरिया 68 गौरेला पेंड्रा मरवाही 65,कोंडागांव 64, बलरामपुर 57 बीजापुर 51, जशपुर 41, नारायणपुर के 27 बच्चे शामिल हैं।

 

You missed

error: Content is protected !!