IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

सरकार आम जनता की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है – भाजपा

शराब भट्टी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना का 17 वाँ दिन!

कवर्धा-आज अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का 17 दिन नंदी विहार कॉलोनी की मातृशक्ति एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं का अनवरत शराब भट्टी को नंदी विहार कॉलोनी नेशनल हाईवे से हटाने की मांग को लेकर निरंतर जारी है लेकिन मोहम्मद अकबर कि शासन-प्रशासन अपने चहेते को आर्थिक लाभ पहुंचाने तथा कमीशनखोरी के लिए इस शराब भट्टी को नेशनल हाईवे एवं नंदी विहार कॉलोनी के पास खोलकर आम जनता युवा,विद्यार्थियों,महिलाओं के लिए समस्या खड़ा कर दिया है तथा आए दिन हाईवे पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है यह सरकार आम जनता की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है विगत दिनों इस शराब भट्टी के सामने दो आम लोगों की एक्सीडेंट में मृत्यु हो चुकी है उसके बाद भी यहां की प्रशासन यहां के विधायक मंत्री मोहम्मद अकबर कुंभकरण की नींद में सोई हुई है! शराब दुकान बंद करने के नाम पर मातृशक्तियों से वोट हासिल कर सत्ता के सिंहासन पर बैठी यह सरकार आज मातृशक्तियों को सड़क पर संघर्ष करने के लिए मजबूर कर दिया है!
आने वलो दिनों में मंत्री कार्यालय घेराव, शराब दुकान में ताला बन्दी,अनिश्चितकाली चक्का जाम, शहर बन्द जैसे प्रदर्शन के लिये नंदिविहार कालोनीवासियो के साथ शहर भाजपा द्वारा कार्ययोजना बनाया जा रहा है!

आज के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में नंदिविहार कालोनी की मातृशक्ति, इन्दौरी मण्डल अध्यक्ष लीलाबर चंद्राकर, शहर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,इन्दौरी मण्डल महामंत्री मनोज राजपूत,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजू चंद्रवंशी,युवा मोर्चा कवर्धा मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, बिहारी चंद्राकर,कृष्णा चंद्राकर, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संजय मिश्रा,सौरभ सिंह उपस्थित हुए।

You missed

error: Content is protected !!