IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*भागवत कथा श्रवण से होती है सदाचार में वृद्धि-आचार्य झम्मन शास्त्री जी महाराज*

कवर्धा। गंगई मंदिर गुप्ता पारा में अजय गुप्ता के निवास में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है कथा में आचार्य झम्मन शास्त्री जी महराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से सदाचार में वृद्धि होती है इसलिये श्रीमद भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ लेवे। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने भी भागवत कथा में पहुंचकर भागवत कथा का श्रवण किया। उन्होंने भागवत कथा में आचार्य झम्मन शास्त्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त कर विधिवत पूजा अर्चना कर शहर की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान का आयोजन गुप्ता परिवार द्वारा आयोजित किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!