IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। आज विश्राम भवन में शहर कांग्रेस कमेटी कवर्धा की बैठक आहूत की गईं। जिसमे जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम तम्बोली व शहर अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों से बूथ प्रभारी सहित सदस्यता अभियान चलाने आव्हान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व कवर्धा विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर सदस्यता अभियान चलाने कहा गया है। बैठक में कार्यकताओं ने अपने विचार रखे जिसमे राजकुमार तिवारी, विकास केशरी, बिलाल खान, प्रमोद लुनिया, भीखम कोसले, सीतेश चंद्रवशी सहित अन्य ने अपनी बात रखी और कार्यकताओं की पूछ परख करने कहा गया। वही बैठक में जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवशी ने कहा कि सरकार की रीति नीति से खुश होकर लगातार मंत्री जी के समझ पार्टी में शामिल हो रहे है। इससे मंत्री जी के कुशल नेतृत्व को दर्शाता है। सभी बूथ स्तर पर सदस्य बनाये और एक होकर कार्य करे। वही नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने कहा कि पार्टी सर्वपरी है। पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता से मतभेद हो सकता है। वह पार्टी के बाहर का विषय है पर कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर हम सब को एक होकर कार्य करना है चाहे वह कोई भी हो।

वही शहर अध्यक्ष मोहित महेश्वरी ने कहा कि यह बैठक हमेशा हर माह हो सके ऐसा प्रयास किया जाएगा। सभी एक होकर कार्य करेंगे तो निष्चित ही आगे भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और हमारे मंत्री फिर से उसी अंतर से जीत हासिल करेंगे। सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक सदस्य बनाने की अपील की गई है। इस अवसर पर श्याम तम्बोली, राम शरण वैश्णव, अशोक सिंह, राजकुमार तिवारी, दलजीत पाहुजा, मुकुंद माधव, आनन्द सिंह, सुनील साहू, गुड्डू कौशिक, देवराज पाली, दीपक ठाकुर, आनन्दी, बलदाऊ, नीरज, तुलसी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!