IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर। विभिन्न मौसमी सिस्टम की वजह से बीते कई दिनों से छत्तीसगढ़ प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। हल्की बारिश भी हुई। खराब मौसम की वजह से ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो चुकी है। लेकिन अब 16 जनवरी से हवा की दिशा बदलने से मौसम साफ होने का प्रबल पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/01/DRMS-2-1.pdf” title=”DRMS (2)”]

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में हवाओं की दिशा में परिवर्तन होने जा रहा है, जिसके कारण प्रदेश में के मौसम में परिवर्तन अवश्यसंभावी है। प्रदेश में कल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने तथा प्रातः काल में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। शेष हिस्सों में बादल के छट जाने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव है तथा प्रातःकाल में  हल्की से मध्यम घना कोहरा कुछ पैकेट में बनने की संभावना है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/01/मौसम-सारांश-15.01.2022.pdf” title=”मौसम सारांश 15.01.2022″]

error: Content is protected !!