IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिले में अब तक तक 4 लाख 32 हजार 827 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
बेमेतरा 07 जनवरी 2022-खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जिले में सुचारू रूप से संचालित है। खरीदी के साथ ही धान का उठाव भी मिलर्स द्वारा सतत् रूप से किया जा रहा है।
जिले में अब तक तक 4 लाख 32 हजार 827 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में 83 हजार 473 किसान अपना धान बेच चुके है और उनको 708.82 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। धान बेचने के लिए जितने रकबे का पंजीयन हुआ था, उनमें से 73.16 प्रतिशत रकबे का धान अब तक खरीदी जा चुका हैं। लक्ष्य के विरूद्ध अब 64.5 प्रतिशत धान की खरीदी की जा चुकी है। मिलर्स को अब 88 हजार 788 मेट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी हो चुका है, जो अब तक खरीदे गये धान का 20 प्रतिशत है। मिलर्स ने अब 62 हजार 412 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया है जो जारी किये गये डी.ओ. का 70 प्रतिशत है।
जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि आज तक मिलर्स द्वारा धान मिलिंग के पश्चात् 9 हजार 997 मेट्रिक टन चावल जमा कराया गया है। इसमें 5 हजार 824 मेट्रिक टन चावल नागरिक आपूर्ति निगम को और 4 हजार 173 मेट्रिक टन चावल भारतीय खाद्य निगम में जमा कराया गया है।

You missed

error: Content is protected !!