IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

बेमेतरा पुलिस शीतलहर से बचाव के लिए जरूरतमंदो को कर रहे कंबल दान

फोटो:- 01 जरूरतमंदो को कंबल बाटते जवान

बेमेतरा:-29 दिसंबर 2021:-जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विलास भोसकर संदीपान एवं पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन व अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा शहर जिला मुख्यालय में जरूरतमंद परिवारो को ठंड से सुरक्षा प्रदान करने गर्म कपडे और कंबल दान कर रहे है। शीतलहर में पुरे जिले में कडाके की ठंड पड रही है। इसे देखते हुए इस नेक कार्य की अनुकरणीय पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत बेमेतरा पुलिस चौक – चौराहों, गली, मोहल्लों, सडको में देर रात तक घुम – घुमकर जरूरत मंद लोगों को कंबल और गर्म कपडे प्रदान कर रहे है। इस पुनित कार्य में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ अपना सहयोग दे रहे है। जिले के पुलिस व प्रशासनिक टीम देर रात तक सडको, मोहल्लों में जाकर जरूरतमंद लोगों तक पहुच रहे हैं। और उन्हे गर्म कपडे और कंबल भेट कर रहे है। बेमेतरा शहर के चौक – चौराहो सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों तक पहुचकर जरूरतमंदो को कंबल वितरित कर रहे है।

You missed

error: Content is protected !!