Health reporter: कोविड-19 टीकाकरण के अंत्योदय कार्यक्रम का मार्ग प्रशस्त: सीरिंज के निर्यात पर मात्रात्मक प्रतिबंध लगाया गया, तीन महीने के लिए सिर्फ तीन श्रेणियों की सीरिंज पर प्रतिबंध लागू…
xreporter news: 09 OCT 2021 by PIB Delhi घरेलू टीका निर्माताओं और सिरिंज निर्माताओं ने भारत में विश्व के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्त्वपूर्ण और अहम भूमिका निभाई है। भारत में अब तक टीके की लगभग 94 करोड़ खुराक दी गई हैं और 100 करोड़ खुराक लगने के आँकड़े के करीब है। भारत के अंतिम नागरिक का टीकाकरण करने की दृढ़ राजनीतिक प्रतिबद्धता के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के सपने को पूरा करते हुए, सरकार ने सिरिंजों की घरेलू उपलब्धता को बढ़ाने के लिए उनके निर्यात पर मात्रात्मक प्रतिबंध लगाया है। कम से कम समय में सभी पात्र नागरिकों को टीका लगाने के कार्यक्रम की गति को बनाए रखने के लिए सिरिंज महत्त्वपूर्ण हैं। टीका लगाने के लिए उपयोग की जाने वाली सिरिंज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से, भारत सरकार ने सिरिंज की निम्नलिखित श्रेणियों के निर्यात पर यह मात्रात्मक प्रतिबंध लागू किया है:- • 0.5 मिली/ 1मिली एडी (ऑटो-डिसेबल) सिरिंज • 0.5 मिली/1 मिली/2 मिली/3 मिली डिस्पोजेबल सिरिंज • 1 मिली /2 मिली /3 मिली आरयूपी (री-यूज प्रीवेंशन) सिरिंज यह भी स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी प्रकार के सिरिंज पर निर्यात प्रतिबंध नहीं है, यह केवल तीन महीने की सीमित अवधि के लिए कुछ विशेष प्रकार की विशिष्ट सिरिंज के निर्यात पर मात्रात्मक प्रतिबंध है। इसके अलावा, उक्त श्रेणी के अलावा अन्य किसी श्रेणी और प्रकार की सिरिंज पर मात्रात्मक प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
Central reporter: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 19 राज्यों के साथ कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा की, राज्यों को 100 करोड़ खुराकों का लक्ष्य अर्जित करने के लिए प्रेरित किया, सख्त अमल के साथ कोविड-19 सुरक्षित त्यौहारों पर फोकस…
xreporter news: 09 OCT 2021 by PIB Delhi केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने सभी प्रमुख राज्यों के प्रधान सचिवों तथा मिशन निदेशकों (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन)…
Central reporter: आयकर विभाग ने हैदराबाद में तलाशियों में 142 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी जब्त की…
xreporter news: 09 OCT 2021 by PIB Delhi आयकर विभाग ने 6 अक्तूबर, 2021 को हैदराबाद स्थित एक प्रमुख फार्मास्यूटिकल समूह पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। यह फार्मास्यूटिकल समूह…
Central reporter: एनएमपीबी औषधीय पौधों की गुणवत्तापूर्ण पौधारोपण सामग्री के उत्पादन के लिए हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ मिलकर काम करेगा…
xreporter news: 09 OCT 2021 by PIB Delhi राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) ने औषधीय पौधों की गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए हिमाचल प्रदेश के…
Capital reporter रायपुर: नवगठित ‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ जिले को कैसे सजाना-संवारना है यह क्षेत्र के नागरिक मिलकर तय करें: मुख्यमंत्री बघेल
चिरमिरी से रायपुर पहुंचे पदयात्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात नए जिले के गठन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया रायपुर, 09 अक्टूबर 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…
Capital reporter कवर्धा: मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक में कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की, वीडियो में दिख रहे उपद्रवी तत्वों की पहचान कर करे सख्त कार्रवाई, शहर की शांति व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने वाले दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई…
कवर्धा, 09 अक्टूबर 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेकानंद सिन्हा, कवर्धा के कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कवर्धा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को कवर्धा में 5 अक्टूबर को रैली के दौरान हुई घटना की जांच करने और घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति की लगातार समीक्षा करने, शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने, उपद्रवी तत्वों पर निगरानी रखने और समय-समय पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को कहा कि वे प्रेस कॉन्फ़्रेन्स कर वीडियो में दिख रहे उपद्रवियों की पहचान कराये और उन पर सख्त कार्यवाही करे। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस घटना के दौरान कवर्धा में बाहर से आने वाले लोगों को चिन्हित किया जाना चाहिए। उन्होंने शहर में नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कवर्धा में सभी समुदाय के लोगों के बीच हमेशा से सदभाव और भाईचारा रहा है। कवर्धा में बाहर से आए लोगों द्वारा तोड़-फोड़ की गई। उन्होंने कहा कि कवर्धा के धार्मिक स्थलों सहित प्रमुख स्थानों पर सीसी टीव्ही लगे हैं। उनके फुटेज देखकर उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान की जाए। कलेक्टर कवर्धा ने बताया कि कवर्धा शहर में स्थिति नियंत्रण में और शांति पूर्ण है। कल गुरूवार को सर्व समाज प्रमुखों, कवर्धा चेम्बर ऑफ कॉमर्स तथा व्यापारी संगठनों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी लोगों ने घटना की निंदा की है।
Capital reporter रायपुर: राम वन गमन पर्यटन परिपथ राज्य की संस्कृति को सहेजने की परियोजना है: मुख्यमंत्री, सांस्कृतिक संध्या समापन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने कहा देश-विदेश तक पहुंचे छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की ख्याति…
रायपुर, 09 अक्टूबर 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं संस्कृति विभाग द्वारा माता कौशल्या की पावन नगरी चंदखुरी में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के समापन कार्यक्रम में पहुंचे।…
Capital reporter; covid bulletin: छत्तीसगढ़ में आज 22 हजार 517 सैम्पलों की हुई जांच, प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत…
छत्तीसगढ़ में आज 22 हजार 517 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत • आज 09 अक्टूबर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत…
Weather reports रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक 1130.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक 1130.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज रायपुर, 09 अक्टूबर 2021। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा…
Capital reporter रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा दो करोड़ से पार
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा दो करोड़ से पार रायपुर. 9 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए लगाए गए टीकों की संख्या 8 अक्टूबर…

