IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। राजीव नगर वार्ड क्रमांक 42 की पार्षद श्रीमती अमृता मोहन सिन्हा द्वारा सोमवार को वार्ड की महिलाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण हेतु धमतरी ले जाया गया। इस अवसर पर वार्ड की महिलाओं और नागरिकों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।
वार्ड पार्षद ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रमों से महिलाओं को आपसी मेल-जोल बढ़ाने और सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलता है। यात्रा के दौरान सभी महिलाओं ने अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और भ्रमण का आनंद लिया।
वार्ड के नागरिकों ने इस पहल के लिए वार्ड पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागी प्रसन्न मन से वापस लौटे।

You missed

error: Content is protected !!