IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर। उत्तर से आ रही सर्द हवा के कारण प्रदेश ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमें 48 घंटों के अंदर प्रदेश के सरगुजा व तिलासपुर संभागों के कुछ पॉकेट तथा दुर्ग व रायपुर संभागों के एक दो पॉकेट में शीत लहर रहने की संभावना है और कुछ पॉकेट में सुबह हल्का सा मध्यम घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के बिलासपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम है, पेंड्रा रोड में 5.7 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम है, दुर्ग में 5.4 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस कम है तथा राजनांदगांव में 8.7 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम है। इस तरह इन सभी स्टेशनों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में 3.3 डूमर बहार में 4.4, ए डब्ल्यू एस दुर्ग में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम न्युनतम तापमान ANFU अम्बिकापुर में 1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिपोर्ट किया है। इस तरह सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग, रायपुर संभाग के कुछ पैकेट, दुर्ग संभाग के कुछ पैकेट में शीतलहर की स्थिति बना हुआ है। प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। चूंकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में काफी गिरावट हो चुका है इसलिए उत्तर और मध्य में बहुत ज्यादा और गिरावट की संभावना कम है। बस्तर संभाग के जिलों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इसी के आसपास है, इसलिए वहां अभी और गिरावट होने की सम्भावना है जिसके कारण बस्तर संभाग के कुछ पैकेट में शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना बढ़ रही है। प्रदेश के कुछ पैकेट में विशेषकर सरगुजा संभाग के जिलों में पाला पड़ने की संभावना है। प्रदेश के कुछ पैकेट में हल्की से मध्यम घना कोहरा बनने की संभावना है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/12/मौसम-सारांश-20122021_211220_180303.pdf” title=”मौसम सारांश 20122021_211220_180303″]

You missed

error: Content is protected !!