IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर। प्रदेश में इनदिनों उत्तर और पूर्व दो दिशा से हवा आ रही है। इसकी वजह से उत्तर संभागों में तापमान में कम जबकि दक्षिणी संभागों तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं हो रहा है। आने वाले दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बादल छाने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के चरम उत्तर में उत्तर से हवा आ रही है जबकि मध्य और दक्षिण छग में पूर्व से हवा आ रही है। कल दिनांक 10 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में चरम उत्तर को छोड़कर विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। दक्षिण छग में में कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं। प्रदेश के चरम उत्तर भाग में (सरगुजा संभाग के जिलों में) न्युनतम तापमान में गिरावट संभावित है।

[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/12/मौसम-सारांश-09.12.2021.pdf” title=”मौसम सारांश 09.12.2021″]

You missed

error: Content is protected !!