IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महादेव सोनी नेउर:-

नेउर। कुकदूर क्षेत्र के अधिकांश गांव पहाड़ी क्षेत्रों में है बैगा आदिवासी लोग निवास करते है कोरोना काल मे बहोत लोग अपनी जान गवा चुके है पूरे भारत मे वैक्सीन के लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार चल रहा है लोगो की शंका दूर की जा रही है वही पंडरिया ब्लाक के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दिलेराम डाहिरे व नायब तहसीलदार चंद्रकांत चन्द्रवँशी ,पटवारी ,सरपंच, स्वास्थ्य विभाग शिक्षक ,नोडल अधिकारी द्वारा पूरे क्षेत्र में वेक्सीनेशन के लिए सभी जगहों में जाकर निरीक्षण कर रहे है वही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दिलेराम डाहीरे द्वारा सुदृर वनांचल के गांवों चार से आठ किलोमीटर पैदल यात्रा कर लोगो को घर खेतो में जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे है।

बुधवार को अमनिया पँचायत के पहाड़ी गांव कोटनापानी मे स्वयं जाकर 66 में 66 लोगो ने वैक्सीन लगवाया पूरे दो सप्ताह से स्वयं एस डी एम अपने निगरानी में नजर बनाए हुए है और सभी वेक्सिनेशन के जगहों में जाकर देख रहे है लोगो को प्रेरित कर रहे है साथ आर आई,पटवारी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग टीम के लोग भी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!