IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के लोहारा नाका चौक में स्थित देवारपारा के पास पुलिस अधीक्षक कबीरधाम मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन आज दिनांक-15/11/2021 को किया गया। शहर के लोहारा नाका क्षेत्र के देवार पारा, गंगानगर, बेलदार पारा से लगातार पुलिस को असामाजिक तत्वों के द्वारा विभिन्न प्रकार के अपराधों को अंजाम देने की सूचना प्राप्त हो रही थी, साथ ही लोहारा नाका में बीते दिनों दो गुटों में हुए विवाद जो काफी बड़ा रूप ले लिया था, का विशेष ध्यान रखते हुए लोहारा नाका में सहायता केंद्र खोला गया है। जिसका ओपनिंग रिबन काटकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा किया गया जिसका फायदा निश्चित ही क्षेत्रवासियों को होगा।

इस अवसर पर उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल आशीष मिश्रा, रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम, एवं पुलिस टीम तथा क्षेत्रवासी महिला पुरुष तथा बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं पुलिस टीम को सहायता केंद्र खोलने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

You missed

error: Content is protected !!