IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रवासियों के शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा पुलिस जनदर्शन में।

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में जिले के कवर्धा, सहसपुर लोहारा, बोड़ला, पंडरिया अनूप विभाग में पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 16/11/2021 से किया जा रहा है जिसमें क्षेत्रवासियों के उन शिकायत प्रकरणों को जिनके लिए उन्हें कार्यालय तक आना होता है, उसे जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त कर त्वरित निराकरण करने हेतु पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारी उपस्थित होंगे तथा रूटीन अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम के द्वारा अलग-अलग मंगलवार को क्षेत्र के अलग-अलग अनु विभाग में जाकर आम जनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया किया जाएगा। जिसमें पुलिस जन-दर्शन कवर्धा अनुविभाग दिनांक- 16/11/2021, दिन मंगलवार समय – दोप. 02 से 05 बजे तक स्थान – थाना कोतवाली, परिसर कवर्धा जिसमें पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम स्वंय थाना सिटी कोतवाली, कवर्धा परिसर में थाना सिटी कोतवाली, थाना पिपरिया, थाना भोरमदेव एवं पुलिस चौकी बाजार चारभाठा, दशरंगपुर क्षेत्र के आम जनता से रूबरू होकर शिकायतो का त्वरित निराकरण करेगें।

*जन-दर्शन स. लोहारा अनुविभाग*
दिनांक- 16/11/2021, दिन मंगलवार समय – दोप. 02 से 05 बजे तक स्थान – थाना सहसपुर लोहारा परिसर के थाना सहसपुर लोहारा एवं थाना सिंघनपुरी जंगल क्षेत्रवासी उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को जनदर्शन में रख सकते है।

*पुलिस जन-दर्शन पण्डरिया* अनुविभाग

दिनांक- 16/11/2021, दिन मंगलवार,समय – दोप. 12 से 03 बजे तक स्थान – थाना पण्डरिया, परिसर प्रभारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पण्डरिया स्वंय थाना पण्डरिया परिसर में थाना पण्डरिया, पाण्डातराई, कुकदूर, कुण्डा एवं पुलिस चौकी दामापुर क्षेत्र के आम जनता से रूबरू होकर शिकायतो का त्वरित निराकरण करेगें।

*पुलिस जन-दर्शन बोड़ला* अनुविभाग

दिनांक- 16/11/2021, दिन मंगलवार,समय – दोप. 12 से 03 बजे तक
स्थान – ग्राम पंचायत भवन ग्राम बैजलपुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बोड़ला स्वंय ग्राम पंचायत भवन ग्राम बैजलपुर में
थाना बोड़ला, तरेगांव जंगल एवं पुलिस चौकी पोड़ी क्षेत्र के आम जनता से रूबरू होकर शिकायतो का त्वरित निराकरण करेगें।

कबीरधाम पुलिस के द्वारा असामाजिक तत्व एवं अपराधिक गतिविधियों पर पूर्णता अंकुश लगाने हेतु जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम जनों से जुड़ कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर कबीरधाम जिले को अपराध मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!