रायपुर: सिस्टम का ज्यादा असर नहीं, मौसम में बदलाव की संभावना कम फिर भी विभाग ने जारी की चेतावनी, 17 जुलाई को कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने के संकेत
[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/07/DIST-FC_16.07.2021.pdf” title=”DIST FC_16.07.2021″]
रायपुर। इनदिनों प्रदेश में मौसमी सिस्टम का प्रभाव ज्यादा नही है। यही वजह है कि अधिकांश स्थानों पर बारिश का अभाव हो चला है। फिर भी मौसम विभाग ने संकेत दिए है कि कल 17 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों में अंधड़ के साथ बिजली गिर सकती है, इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि समुद्र तल पर मॉनसून की ट्रफ अब नलिया, रतलाम, सागर, चुर्क, छपरा, गोलपारा और वहां से पूर्व की ओर नागालैंड से गुजर रहा है। पूर्व-पश्चिम शियर जोन समुद्र तल से ३.१ किमी और ५.८ किमी के बीच १५° उत्तर ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।
चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है और औसत समुद्र तल से 2.1 किमी तक फैला हुआ है। कल दिनांक 17.07.2021 को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड चलने और आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है। अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। प्रदेश में व्यापक वर्षा का प्रारंभ 20 जुलाई से संभावित है।
नोट: मौसम विभाग द्वारा जारी जिलानुसार पूर्वानुमान का अवलोकन पीडीएफ फाइल में कर सकते है। साथ ही शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक हुई बारिश का रिकॉर्ड देख सकते है।

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730