IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

27 अक्टूबर को बेमेतरा में बैंकर्स का क्रेडिट आउटरीच मेगा कैम्प का आयोजन

बेमेतरा 22 अक्टूबर 2021- भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देशानुसार जिला अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा 27 अक्टूबर 2021 को सुबह 11.00 बजे से क्रेडिट आउटरीच मेगा कैम्प का आयोजन भवानी वाटिका दुर्ग रोड बेमेतरा में किया जा रहा है।
लीड बैंक प्रबंधक (एलडीएम) संतोष आयम ने बताया कि जिसमें जिले के समस्त बैंक द्वारा कैम्प लगाकर सभी शासकीय योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण के उद्देश्य से व्यापक ऋण मेला आयोजित किया जा रहा है। सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्टैंड अप इंडिया, अंत्योदय एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना, स्व सहायता समूह के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और कृषि विभाग से संबंधित मछली पालन, डेयरी के अन्तर्गत किसान क्रेडिट कार्ड आदि पर बैंक अधिकारियों द्वारा ऋण संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही बैंकों द्वारा गृह ऋण, वाहन ऋण प्रापर्टी ऋण एवं मध्यम श्रेणी के उद्यम से संबंधित उद्यमिता की जानकारी भी प्रदान की जायेगी।

You missed

error: Content is protected !!