IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर, 23 अक्टूबर 2021

राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता एवं कृषि लागत को कम करने के उद्देश्य से किसानों द्वारा अब वृहद पैमाने पर जैविक खाद का उपयोग शुरू कर दिया गया है। गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में क्रय किए गए गोबर से निर्मित वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट खाद का उपयोग राज्य के किसान करने लगे हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से अब तक 6 लाख 44 हजार 545 क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट तथा 1 लाख 67 हजार 329 क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट का उठाव किसानों द्वारा किया गया है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर क्रय कर इसके जरिए वृहद पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। गौठानों में अब तक 12 लाख 57 हजार 343 क्विंटल से अधिक जैविक खाद का उत्पादन महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जा चुका है, जिसमें 8 लाख 68 हजार 882 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 3 लाख 88 हजार 461 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद है, जिसमें से 8 लाख 11 हजार 874 क्विंटल जैविक खाद का विक्रय हो चुका है।

You missed

error: Content is protected !!