IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पत्नी की चरित्र पर शक करता था पति, हत्या कर, पुलिस के सामने किया सरेंडर
3 महीने पहले हुई थी शादी मृतका की आरोपी युवक से शादी
दहेज में नही मिली बाइक तो पत्नी को प्रताड़ित करता था आरोपी
फ़ोटो:01 पुलिस की गिरफ्त मे आरोपी रामचरण
बेमेतरा: नांदघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनु चौकी के ग्राम बुचीपुर में पति ने नवविवाहिता पत्नी की चरित्र के शक पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना बुधवार की सुबह 7:30 बजे की है। हत्या के बाद आरोपी ने चौकी पहुँचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
चंदनु चौकी प्रभारी रेशम लाल भास्कर ने बताया कि ग्राम बुचीपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की बसूला से हमला कर हत्या कर दी। इससे मौके पर ही मृतका कावेरी साहू 19 साल की मौत हो गई। आरोपी रामचरण साहू अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। की उनकी पत्नी का किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध है। जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पहुँचकर घटना में प्रयुक्त औजार बसूला को जप्त कर लिया है।
3 महीने पहले हुई थी शादी
चौकी प्रभारी आरएल भास्कर ने बताया कि मृतका की 3 महीने पहले ही आरोपी से शादी हुई थी।आरोपी शादी के बाद से ही पत्नी की चरित्र पर शक करता था। इसके चलते दोनों के बीच विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों में जमकर विवाद हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा की आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी पर घर में ही रखे बसूला से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने पर पत्नी को करता था प्रताड़ित
चौकी प्रभारी भास्कर ने बताया कि ग्राम खाम्ही(प्रतापपुर) निवासी कावेरी साहू की शादी 3 महीने पहले ही बुचीपुर निवासी आरोपी रामचरण साहू के साथ शादी हुई थी। दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने से आरोपी नाराज था। जहां आरोपी मृतका को दहेज में बाइक नहीं देने पर प्रताड़ित कर मारपीट करता था। साथ ही आरोपी शादी के बाद भी मृतका कावेरी को झगड़ा कर अपने घर वालो से बोलकर नई बाइक खरीदने के लिए दवाब बनाता था। जिससे मृतका परेशान थी। पुलिस ने बताया कि मृतका गरीब परिवार से थी। इसलिए परिजन बाइक देने में सक्षम नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!