कठिया हाईस्कूल के 14 खिलाड़ियों का जोन स्तरीय एथलेक्टिक्स में चयन
बालोद में 12 अक्टूबर को होगा मुकाबला
फ़ोटो:-01 एथलेटिक में चयनित खिलाड़ी
बेमेतरा: 8 अक्टूबर 2021:- जिला स्तरीय शालेय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन बेमेतरा कलेक्टोरेट के सामने स्थित ग्राउंड में किया गया। जिसमें जिले भर के सैकड़ो खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठिया (रांका) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
जिसमें कठिया हाईस्कूल के 14 खिलाड़ियों का जोन स्तरीय खेल में चयन हुआ है। इनमें अंडर 19 में 3 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वही अंडर 17 में 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पीटीआई नेहा शुक्ला ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों ने खेल में अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसमें अंडर 19 में 200 मी.दौड़ में कोमल साहू प्रथम, 800 मी. में पिंकी साहू द्वितीय, हाईजंप में राकेश साहू का चयन हुआ है। इसी तरह अंडर 17 में 100-200 मी. दौड़ में सतीश टंडन प्रथम, 200 मी. लक्ष्मी साहू द्वितीय, ऊंची कूद में पुरुषोंत्तम साहू प्रथम, हिमांशु द्वितीय शामिल है। इसी तरह 800 मी.दौड़ में ममता निषाद प्रथम,1500 मी.दौड़ में मनीषा निषाद प्रथम स्थान में रही। लंबी कूद में डिगेश्वरी यादव द्वितीय रही। अंडर 17 गोलाफेंक में मनीष टंडन प्रथम, मनीषा यादव द्वितीय स्थान में रही। इसी तरह अंडर 17 दौड़ में शैलेन्द्री का चयन हुआ है।
1500 मी.दौड़ में बालिकाओं ने मारी बाजी
हाईस्कूल कठिया (रांका ) के न केवल बालक बल्कि बालिका टीम के खिलाड़ी भी लगातार खेल में हिस्सा लेकर न केवल जीत हासिल कर रही है। बल्कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर अपनी जीत का परचम लहरा रही है। जो अपने माता पिता के साथ स्कूल व बेमेतरा जिले का नाम रोशन कर रही है। इन खिलाड़ियों से प्रभावित होकर स्कूल के अन्य बच्चे खेल में रुचि दिखा रहे है। जिससे निरंतर बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पहचान बना रहे है।
12 अक्टूबर को बालोद में होगा मुकाबला
पीटीआई नेहा शुक्ला ने बताया कि 12 व 13 अक्टूबर बालोद में जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें चयनित खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वतर्मान में बच्चे खेल मैदान में सुबह शाम प्रैक्टिस कर जमकर पसीना बहा रहे है। ताकि खेल में बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल कर सके। खिलाड़ियों के चयन होने पर प्राचार्य ओपी टंडन, मनोज साहू, होमलाल साहू, अजय साहू, अभिषेक भोषले, मधु साहू, अर्चना साहू, विनीता खलको, उषा साहू, देवेंद्र तिवारी, लेखराम साहू, रोहिणी साहू, गीतांजली लहरे, प्रमोद बघेल, परवीन बानो,कविता भतरिया अनिता कुंजाम ने बधाई दी।
