पूर्व की भांति एकता व भाई चारे का परिचय दे रही है कबीरधाम की जनता, पुलिस कर रही है निष्पक्ष जांच- मोहित
कवर्धा। कल जिस प्रकार कवर्धा में दो गुटों( कुछ असामाजिक लड़को) में आपसी झगड़े हुए है। उसका घोर निंदा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहत माहेश्वरी ने की है। मोहित माहेश्वरी ने कहा कि पूरे छतीसगढ़ में हमारे कबीरधाम धर्म नगरी की अलग ही पहचान है। कवर्धा की पहचान यहां की एकता और भाईचारा है।
हमारा कबीरधाम जिला बहूत ही शांति प्रिय लोगो का है सभी धर्म के लोग एक दूसरे के धर्मो का सम्मान करते है। मिलजुल कर रहते है।अहिंसा युक्त हिंसा से दूर कवर्धा की जनता शांतिप्रिय हमेशा से रही है
आज जो भी झगड़े हुए है उनको लेकर सभी से मेरा आग्रह है किसी प्रकार की राजनीति नही करे औऱ दोषी व्यक्ति किसी भी धर्म जाति विशेष का ही क्यू ना हो उस पर निश्चय ही पुलिस प्रशासन कार्यवाही करेगी और दोषियों को सजा जरूर मिलेगी।
आज कवर्धा में धारा 144 लागू होने से शांतिप्रिय व आम जनता के साथ साथ सभी व्यापारी गण को भारी तकलीफ का सामना करना पढ़ रहा है। जो किसी भी समाज, किसी भी व्यक्ति के लिए अनुचित है।
मुझे पूरा विश्वास है की शासन प्रशासन इस मामले में निष्पक्षता से जांच करते हुए तत्काल दोषियों पर कार्यवाही करने वाला है। कल जो कुछ हुड़दंगियों द्वारा शहर की शांति को भंग करने का प्रयास किया गया उन पर कठोर कार्रवाई होगी।


