IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाइल फोन, नगदी रकम 3500/ रुपये एवं हजारो का सट्टा पट्टी पुलिस ने किया जप्त।*

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशक एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लोहारा निरीक्षक अनिल शर्मा के कुशल नेतृत्व में आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में लोहारा क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में एक व्यक्ति जिसका नाम अख्तर खान है वह आई.पी.एल. मैच में रुपये पैसे का हार जीत के आधार पर दाव लगाकर सट्टा खिला रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना टीम द्वारा रेड कार्रवाई की गई जहां आरोपी को रंगे हाथो आई.पी.एल. मैच में हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाते पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से मौके पर सट्टा खिलाने में उपयोग किया मोबाइल फोन नगदी रकम ,3500/ रुपये, एवं हजारो के हार जीत का दाव लगा सट्टा पट्टी बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध थाना लोहारा में अपराध क्रमांक- 232/2021 धारा 4क जुआ एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना सहसपुर लोहारा प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना लोहारा टीम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!