कवर्धा। नगर पालिका कवर्धा के हृदय स्थल एकता चौक में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स भारत माता में लिफ्ट लगाने के लिए शासन से राशि जारी किया गया था। कॉम्प्लेक्स को बने हुए काफी साल हो गए है लेकिन आज तक लिफ्ट नही लगाया गया है पालिका द्वारा काम्प्लेक्स बनाने उपरांत ही उसमे लिफ्ट लगाया जाना था। शासन प्रशासन का इस ओर आज तक ध्यान नही गया है कि लिफ्ट की राशि कहा गई या फिर लिफ्ट की राशि को कहा खर्च किया गया है जनता को जानने का पूरा हक है।
नगर पालिका के द्वारा पत्र क्रमांक 796/न.पा.प./लो.नि.वि./2019-20, कवर्धा/ दिनांक 26.09.2019 द्वारा निविदा आमंत्रण जारी कर अखबारों में प्रकाशन कराया गया था। जिसमे लिखा है एकता चौक व्यवसायिक काम्प्लेक्स में लिफ्ट स्थापना कार्य जिसकी अनुमानित लागत राशि 9 लाख 15 हजार बताया गया है।

इकराम खान भाजपा कार्यकर्ता ने जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुवे कहा है कि कवर्धा के ह्रदय स्थल एकता चौक में स्थित भारतमाता काम्प्लेक्स में लगाये जाने वाला लिफ्ट आखिर अब तक क्यों नही लगा आखिर इसका पैसा किसकी जेब मे गया और प्रशासन ने इसके आरोपियों पर अब तक कार्यवाही क्यों नही किया, उससे ये तो साफ तौर पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कवर्धा में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है आखिर लिफ्ट लगाने की जगह पर क्यो दीवार उठा कर उस जगह को बंद किया गया इसमे नगर पालिका को जनता को जवाब देना होगा।



