IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*ग्राम डेहरी में परम पूजनीय मनीषा देवी के आगमन पर भजन-कीर्तन, भंडारा एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन*

 

कवर्धा।। ग्राम डेहरी में परम पूजनीय मनीषा देवी के पावन आगमन के शुभ अवसर पर भजन-कीर्तन, विशाल भंडारा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम ग्राम डेहरी के सरपंच एवं दुर्ग संभाग के किसान प्रकोष्ठ साहू संघ के सह-संयोजक केदार साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में ग्राम डेहरी के समस्त ग्रामवासियों एवं कबीरपंथ की टीम का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 30 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया, जिसमें से 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस शिविर में विशेष सहयोगी के रूप में हरीश कुमार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू संघ एवं जिलाध्यक्ष, नयी चमक रक्तदान समिति शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को रक्तदान के महत्व और रक्तदान से शरीर को होने वाले लाभों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के तहत सुरक्षा किट के रूप में हेलमेट प्रदान कर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, जिसके पश्चात आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के अंत में केदार साहू ने परम पूजनीय मनीषा देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया और सहयोग के लिए समस्त ग्रामवासियों, कबीरपंथ टीम एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!