*वाहन किराये पर लिये जाने हेतु संक्षिप्त निविदा आमंत्रण सूचना*
कवर्धा।। कार्यालय जिला पंचायत कबीरधाम में जिला पंचायत अध्यक्ष के दैनिक शासकीय कार्य हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण एवं विभिन्न योजनाओं के निरीक्षण हेतु 01 नग इनोवा या समतुल्य वाहन या उससे उच्च स्तर का वाहन किराये पर लिये जाने हेतु दिनांक 31.08.2026 को अपरान्ह 5:30 बजे तक सील बंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित की जाती है। निविदा से संबंधित समस्त विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला पंचायत कबीरधाम के सूचना पटल पर एवं जिले के वेबसाईट https://kawardha.gov.in से अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही निविदा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय जिला पंचायत कबीरधाम में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं। सील बंद लिफाफे में प्राप्त निविदा को 1 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष भवन में समिति द्वारा निविदा जमा करता के समक्ष खोला जाएगा।


