IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*राष्ट्रप्रेम और संस्कृति रक्षा का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे युवा*

*कवर्धा।। पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू की पावन प्रेरणा से युवा सेवा संघ कवर्धा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी देशभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण के उद्देश्य से भव्य देशभक्ति एवं संस्कृति रक्षा रैली का आयोजन किया गया।*

*रैली का शुभारंभ काली मंदिर प्रांगण से हुआ। यहां से देशभक्ति के गुंजन एवं भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। यात्रा के दौरान भारत माता चौक सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित शहीदों एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके पश्चात यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः काली मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां राष्ट्रभक्ति के उत्साह के साथ यात्रा का समापन हुआ।*

*रैली में करीब 300–400 युवा भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही कवर्धा के चारों ब्लॉकों से पहुंचे भाई-बहनों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।*

*युवा सेवा संघ कवर्धा के अध्यक्ष उदय राजपूत ने बताया कि यह आयोजन केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्षभर चलने वाली सेवा, संस्कार एवं जनजागरण की निरंतर श्रृंखला का हिस्सा है। पूज्य बापूजी की प्रेरणा से नशामुक्ति एवं व्यसनमुक्ति अभियान, भंडारा सेवा, कांवरिया सेवा, महिला उत्थान मंडल द्वारा सेवा एवं जागरण कार्यक्रम, बाल संस्कार तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती हैं।*

*उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना, संस्कारों से जोड़ना तथा राष्ट्र एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक और समर्पित बनाना है।*

*युवा सेवा संघ कवर्धा का संकल्प—*
*“संस्कारवान युवा • नशामुक्त समाज • सशक्त राष्ट्र • गौरवशाली भारतीय संस्कृति”*

*— युवा सेवा संघ कवर्धा*

error: Content is protected !!