*शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी में वृक्षारोपण एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित*
कवर्धा।। शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी वि.खं स/लोहारा जिला- कबीरधाम में इको क्लब द्वारा “पर्यावरण संरक्षण- हमारी पहचान “थीम पर वृक्षारोपण एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राचार्य कृष्ण कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया ।इसके पश्चात विद्यालय के सभी छात्र -छात्राओ एवं शिक्षको ने नशामुक्त समाज बनाने सामूहिक शपथ लिया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के उप-सरपंच छन्नूलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने एवं नशे से दूर रहने की प्रेरणा दिया ।
इको क्लब प्रभारी कीर्तन प्रसाद शुक्ला व्याख्याता ने बताया की इको क्लब द्वारा वर्ष भर पर्यावरण संरक्षण , स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां संचालित किया जाएगा।
इस पुनीत अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता सरोजबाला बनाफर, दिनेश कुमार सोनी, एस कुमार मिर्चे, जयप्रकाश साहू, मनीष कुमार वर्मा एवं समस्त छात्र-छात्राओ की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने हरित, स्वच्छ और सुन्दर पर्यावरण बनानें का संकल्प लिया।


