IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

बालाराम साहू बने प्रदेश महामंत्री, किसान प्रकोष्ठ के माध्यम से होंगे समाज समृद्ध

कवर्धा/रायपुर। प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू एवं चोवा राम साहू प्रदेश संयोजक किसान प्रकोष्ठ के द्वारा संगठन का विस्तार किया गया। संगठन में बालाराम साहू को प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही रामावतार साहू को संगठन सचिव, दुर्गेश साहू को संयुक्त सचिव तथा अजीत साहू को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
उनके मनोनयन पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

बाला राम साहू ने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा किसान प्रकोष्ठ के माध्यम से किसानों के हितों की रक्षा, समाज के आर्थिक सशक्तिकरण और युवा किसानों को संगठित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि बालाराम साहू के अनुभव, कार्यशैली और समाजसेवा की भावना से किसान प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी तथा किसानों के विकास और समाज की समृद्धि के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। उनके मनोनयन पर प्रदेशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। डॉ सियाराम साहू कार्य अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक महासभा, शीतल साहू पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश साहू,पतिराम साहू संरक्षक, जिला साहू संघ कबीरधाम अध्यक्ष धर्मराज साहू,उपाध्यक्ष कौशल साहू, मनीषा साहू, कोषाध्यक्ष धरमराज साहू, महामंत्री लालचंद साहू,खिलेश्वर साहू, डॉ खेमराज साहू, जयराम साहू, नरेश साहू,सनत साहू,तहसील अध्यक्ष श्रवण साहू,राधेश्याम साहू , पूर्व तहसील अध्यक्ष नीलकंठ साहू,जयराम साहू,उपाध्यक्ष, शिवकुमार साहू, अयोध्या साहू,कृष्णा साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ, पार्षद अनिल, पार्षद सुनील साहू राजकुमारी साहू,पद्मिनी साहू, सीमा साहू पदाधिकारीगण, सहित सामाजिक बंधुओं ने बधाई दी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू, सत्यप्रकाश साहू उपाध्यक्ष, साधना साहू, प्रदीप साहू संयुक्त सचिव,शशिकांत साहू प्रदेश संयोजक युवा प्रकोष्ठ,चोवा राम साहू प्रदेश संयोजक किसान प्रकोष्ठ, संभाग संयोजक कैलाश साहू रायपुर, दुर्गेश साहू दुर्ग, भारत साहू बिलासपुर, शीतल साहू पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, सह संयोजक धर्मेंद्र साहू, महेंद्र साहू, मोहित राम, सोमेश साहू, ओमप्रकाश साहू, विनय साहू, मानिक साहू,लखन लाल, दुर्गेश साहू , अजीत साहू, महेश्वर साहू, नीलकंड साहू, नरेश साहू, सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!