IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

गौरमाटी में 41 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल

कवर्धा/गौरमाटी। शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी में कक्षा नवमी की 41 पात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य कुलदीप मार्कण्डेय, सरपंच झामिन बिजेश्वर साहू, उपसरपंच छन्नूलाल साहू, एसएमडीसी अध्यक्ष टहलराम साहू, पंच दिनेश सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

प्राचार्य कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा देना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने छात्राओं से साइकिल का सुरक्षित उपयोग करते हुए नियमित अध्ययन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर व्याख्याता सरोज बाला बनाफर, एस. कुमार मिर्चे,  दिनेश कुमार सोनी, जयप्रकाश साहू, कीर्तन शुक्ला, मनीष कुमार वर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ और छात्र-छात्राएँ मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

error: Content is protected !!