सिल्हाटी व अंचल के सभी ग्रामों में नौनिहालों ने पी दो बूंद जिंदगी की खुराक
सिल्हाटी/कवर्धा।। राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत विकासखंड सहसपुर लोहारा के सभी ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, मितानिन दीदियां एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरे और 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की खुराक पिलाई।
सिलहटी बस स्टैंड स्थित पोलियो बूथ का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार हनुमान यादव द्वारा एक नन्हे बालक को पोलियो ड्रॉप की दो बूंद पिलाकर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की तथा बताया कि पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है
इस अवसर पर टीम के सदस्य अन्नू झारिया, मंजू सोनी, कोटवार संजय माणिकपुरी, ओंकार दास माणिकपुरी, सौरभ द्विवेदी, लेखराम साहू, जयराम पटेल (ब्राह्मण टोला), दिलीप साहू, कान्हा गुप्ता, राजकुमार देवांगन, राज यादव, तुंगजध्वज, संतोषी द्विवेदी, रमेश सेन, गौरधन यादव एवं संतराम पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान क्षेत्र के सभी ग्रामों में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई तथा छूटे हुए बच्चों तक भी स्वास्थ्य अमले ने पहुंचकर टीकाकरण सुनिश्चित किया। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि भविष्य में आयोजित होने वाले प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान में अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अवश्य पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान को सफल बनाएं।
—
हनुमान यदु


