*जनसहयोग और नयी चमक जनकल्याण समिति के प्रयास से गौमाता व जीव जंतुओ के लिए पानी की व्यवस्था l*
कवर्धा। नयी चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति के सार्थक पहल और जनसहयोग से चिन्हँकित कर ऐसे स्थान जहां गौमाता की अधिक उपस्थिति रहती हो उस स्थान पर गौमाता के लिए पानी दान कोटना की व्यवस्था किया गया जिससे गौमाता को भीषण गर्मी व अन्य मौषम मे भी पानी पीने की सुविधा मिल सके l समिति जिला अध्यक्ष हरीश कुमार साहू ने बताया की पूर्व मे भी जनसहयोग से चंदा प्राप्त कर समिति के द्वारा अभियान चलाकर पानी दान कोटना की व्यवस्था कर कवर्धा शहर के विभिन्न चौक चौहराहे पर पानी दान कोटना रखा गया था इस साल भी गौभक्तो ने मानवता का परिचय देते हुवे आर्थिक धन राशि चंदा के रूप मे देकर सहयोग प्रदान किया और इसका परिणाम की गौ माता के लिए जगह जगह पानी दान कोटना की व्यवस्था किया गया निश्चित ही बेज़ुबान, जीव जन्तु इस व्यवस्था से अपनी प्यास बुझा पाएंगे l लोगो ने इस नेक काम की सराहना करते हुवे आगे भी इस अभियान को जारी रखने की बात कही समिति के अध्यक्ष ने बताया की समिति निरंतर 10 वर्षो से गौसेवा, मानवसेवा जैसे कार्य मे सक्रियता से अपनी सेवा प्रदान करते आ रहे है l हरीश साहू ने उन सभी का आभार व्यस्त किया जिन्होंने इस अभियान मे जुड़कर तन-मन – धन से दिल खोलकर सहयोग प्रदान किया l


