IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला को 166 करोड़ की सड़क और वृहत पुल पुलिया निर्माण की दी सौगात*

*166 करोड़ की लागत से बनेंगी 55 बारहमासी सड़कें और 12 वृहत पुल पुलिया*

*जिले के वनांचल क्षेत्र में 121.76 किलोमीटर के सड़कों का बिछेगा जाल*

कवर्धा XReporter News।। कबीरधाम जिले में 166 करोड़ की लागत से 55 बारहमासी सड़कों और 12 वृहत पुल पुलिया निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चतुर्थ चरण) तथा पीएम जनमन योजना के सड़कों एवं पुल पुलिया के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहे। यह अभूतपूर्व अवसर है जब एक साथ वनांचल क्षेत्र में बड़ी संख्या में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ है। इससे कबीरधाम के 56 गांवों तक पहली बार पक्की सड़क पहुंचेगी। पक्की सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य मूलभूत सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच बेहतर होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय वर्चुअल माध्यम से कबीरधाम जिले के पीजी कॉलेज डोम में आयोजित कार्यक्रम से जुड़े और जिलेवासियों को विकास कार्यों की इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला मजबूत सड़क व्यवस्था होती है। जब गांव बारहमासी सड़कों से जुड़ते हैं, तभी वहां विकास के नए रास्ते खुलते हैं और देश प्रगति की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि गांवों तक सड़क पहुंचने से केवल आवागमन ही आसान नहीं होता, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार जैसी आवश्यक सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच भी सुनिश्चित होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर प्रदेश को नई पहचान दी। इसके साथ ही उन्होंने देश के गांवों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की। उनका मानना था कि सड़क के बिना गांवों का विकास संभव नहीं है, क्योंकि भारत गांवों का देश है और देश की आत्मा गांवों में बसती है। इसी दूरदर्शी सोच के साथ गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल की गई। उन्होंने कहा कि आज उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन निर्माण कार्यों से दूरस्थ क्षेत्रों का संपर्क मजबूत होगा और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार जैसी मूलभूत सेवाओं तक पहुंच आसान होने से ग्रामीण जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य भगत पटेल, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में पूरे प्रदेश में एक साथ नए 774 सड़के बनने जा रही है जिनकी कुल लंबाई 2427 किलोमीटर है। इसमें कवर्धा जिले में 121.76 किलोमीटर के 55 सड़क और 12 वृहत पुल पुलिया शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन सड़कों का आज भूमिपूजन हुआ है, उनका निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने की दूरदर्शी योजना बनाई थी, जिसके परिणामस्वरूप आज देश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क पहुंच रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत सुदूर वनांचल क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों की बसाहटों तक सड़क पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि विगत दो वर्षों में ही 800 से अधिक ऐसी सड़कें बनाई गई हैं, जिनसे आदिवासी और विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ा गया है। बस्तर जैसे अंचलों में सड़क निर्माण के कारण अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक भी पहुंच आसान हुई है। इन सड़कों के बनने से वहां कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है और स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल सेवाओं का विस्तार भी कर रही है। दिव्यांगजन, महिलाओं एवं ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए बाहर न जाना पड़े। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण आज छत्तीसगढ़ देश में सर्वाधिक आवास उपलब्ध कराने वाले राज्यों में शामिल हो गया है। राज्य सरकार ग्रामीण और वंचित वर्गों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे गांवों में जीवन स्तर बेहतर हो रहा है और समग्र विकास को नई गति मिल रही है।

*इन सड़कों का हुआ भूमिपूजन*

भूमिपूजन कार्यों में बोड़ला विकासखंड के मेनरोड से जैताटोला छांटा, छुहीनाला से आमानारा बी, बोड़ला कोडार रोड से भाटाखार (बैगाटोला), भोरमदेव रोड से थावरझोल, एन.एच. 12 से बीजाझोरी, मुड़घुसरी मेनरोड से कोमों (बीजाढाप), मुड़घुसरी जे से बनजरिहा बैगाटोला, छुही से आमाकोन्हा (राली), धुमाछापर से ओरा’ाोगरा, लागम, तरेेंगांव चरणतीरथ रोड से जुनपानी, लरबक्की रोड से थारपथरा, दलदली मेनरोड से बर’ाट, मेनरोड से माराडबरा (बैगा बस्ती), सहसपुर लोहारा रेंगाखार रोड से तेन्दोेटोला, खुमान से बंदूकुण्डा, नंदनी से नंदनीपारा, बरेन्डा से कोसाटोला, सहसपुर लोहारा विकासखंड के सरई से राली, कुटकीपारा से सिं’ारापारा, सूरजपुरा से कुम्हारी, छोटूपारा से बेलहरी, पैलपार से गोरखपुरखुर्द, पेन्ड्रा से पावले, पंडरिया विकासखंड के देवसरा रोड से पंडरीपथरा, दमगढ़ मेनराड लुधूटोला से चारभाठा, दमगढ़ से महुवापानी, दमगढ से लुधूटोला, सोमनापुर से मोटेसरा, भटरूसे से पथर्री कंझेटी, बांगर मेनरोड से कोटनापानी (टोलापारा), बांगर रोड से धारटोला, बांगर रोड से अरूंगटोला, अमनिया बरटोला रोड से ढोलढोली डोकरीखटिया, कांदावानी से डेंगुरजाम अमनिया, केसमरदा रोड से गाडासरई, महीडबरा से नवापारा, बांदना रोड से कारीधाप, बोहिल रोड से झुमर, भैसाडबरी से भंदराटोला, भेन्ड्रागढ़ से भेन्ड्रागढ़ बैगापारा, डालामहुवा से पीपरकछार, बिरहुलडीह से लिफदी, बोहिल से फिफलीपानी, बिरहुलडीह से करालू, देवानपटपर से चिखलापानी, झकना रोड से धोबें, भेलकी मेनरोड से चुलटोला वाया बदनाटोला, छिन्दीडीह से टिकराटोला के सड़क निर्माण शामिल है।

error: Content is protected !!