IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अभ्यारण्य क्षेत्र में हिंसक वन्यजीव की दहशत, थूहापानी जंगल में गाय का शिकार

भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र में हिंसक वन्यजीव बाघ,तेन्दुआ की मौजूदगी के संकेत

कवर्धा। थूहापानी जंगल क्षेत्र में एक बार फिर हिंसक वन्यजीव की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ताजा घटना में एक गाय का शिकार किए जाने की सूचना सामने आई है, जिससे बाघ या तेंदुए की सक्रियता की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से जंगल के आसपास संदिग्ध हलचल देखी जा रही थी। अब मवेशी के शिकार की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

दहाड़ सुने ग्रामीणों का कहना है कि रात में उन्होंने बाघ की दहाड़ सुनी। सुबह जब मौके पर पहुंचे, तो गाय का शव बुरी तरह नोचा हुआ मिला। इससे गांव में दहशत फैल गई है। लोगों ने मवेशियों को घरों के पास बांधना शुरू कर दिया है।

प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह शिकार बाघ या तेंदुए द्वारा किया गया है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग को इसकी सूचना शनिवार शाम को मिली, लेकिन रात में जांच संभव नहीं होने के कारण अब रविवार सुबह टीम मौके पर जाकर जांच करेगी।

घटनास्थल के आसपास हिंसक जानवर के फुटप्रिंट (पंजों के निशान) भी दिखाई दिए हैं, जिससे शंका और मजबूत हो रही है। यह क्षेत्र कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से जुड़ा हुआ है, इसलिए कोर एरिया से बाघ या तेंदुए के इस क्षेत्र में आने की संभावना भी जताई जा रही है।

error: Content is protected !!