IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

गौरझुमर में चेकडेम निर्माण में भारी अनियमितता, मनरेगा नियमों की उड़ाई गई धज्जियां

सूचना बोर्ड भी निम्न स्तर का, निर्माण से पहले गिर गया

कवर्धा XReporter News। जिले के स.लोहारा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरझुमर में सतनामी मरघट बंधान के पास बनाए जा रहे चेकडेम निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। लगभग 19 लाख 50 हजार रुपये की लागत से तैयार इस निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य में मनरेगा के नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई है। मजदूरों से काम कराने के बजाय जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया, जो मनरेगा प्रावधानों के विपरीत है। इससे न केवल मजदूरों को रोजगार से वंचित किया गया, बल्कि शासन की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चेकडेम का निर्माण ऐसे स्थान पर किया गया है जहां इसका कोई खास उपयोग नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि चेकडेम उन जगहों पर बनाए जाते हैं जहां पानी का संग्रहण या सिंचाई की वास्तविक जरूरत होती है, लेकिन यहां इसके विपरीत स्थिति नजर आ रही है।

निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। कहीं चेकडेम में गेट लगाए जाते हैं तो कहीं सीधी दीवार खड़ी कर दी जाती है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सही तकनीकी मानक क्या है और यहां किस आधार पर निर्माण किया गया है। इससे तकनीकी स्वीकृति और कार्य की निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इतना ही नहीं, चेकडेम के आसपास की मिट्टी और मुरूम भी जेसीबी के माध्यम से लाकर डाली गई है, जिससे साफ जाहिर होता है कि मजदूरों के हितों की अनदेखी की गई है।

सूचना बोर्ड निम्न स्तर का

निर्माण स्थल पर लगाए गए सूचना बोर्ड में भी भारी लापरवाही देखी गई है। बोर्ड में आवश्यक जानकारी तक दर्ज नहीं है और वह भी स्थानीय स्तर पर कमजोर सामग्री से बनाया गया, जो अब गिर चुका है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो कई अनियमितताएं उजागर हो सकती हैं।

error: Content is protected !!