IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भोरमदेव महोत्सव रहा फीका, एक दिन में ही सिमटा आयोजन

कवर्धा XReporter News। प्रसिद्ध भोरमदेव महोत्सव इस वर्ष फीका नजर आया। 17 मार्च 2026 को भोरमदेव के समीप ग्राम छपरी में आयोजित यह महोत्सव, जो हर साल तीन दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता था, इस बार केवल एक दिन में ही सिमट गया।

महोत्सव के दौरान दर्शकों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम रही। कार्यक्रम स्थल पर कई कुर्सियां खाली नजर आईं, जिससे आयोजन की कमजोर तैयारी साफ झलक रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार महोत्सव के प्रचार-प्रसार में भारी कमी रही, जिसके चलते लोगों को कार्यक्रम की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी।

ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने बताया कि पहले यह महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान हुआ करता था, जहां दूर-दूर से लोग पहुंचते थे और तीन दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते थे। लेकिन इस बार आयोजन सीमित और साधारण नजर आया, जिससे लोगों में निराशा देखी गई।

You missed

error: Content is protected !!