IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*कांग्रेस की रीति-नीति से हुए प्रभावित*

*रायपुर/कवर्धा*
प्रदेश की भूपेश सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की रीति-नीति से प्रभावित होकर कबीरधाम जिले के 27 भाजपाइयों ने दिनांक 28.09.2021 दिन मंगलवार को कांग्रेस में प्रवेश किया। इस दौरान मंत्री अकबर ने उन्हें गमछा पहनाकर सम्मान किया। नए कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसान, मजदूर एवं सभी वर्ग को लेकर चलने वाली सरकार है। आम जनता की तरह उन्हें भी राज्य सरकार की योजनाओं का व्यक्तिगत लाभ भी मिल रहा है। इससे वे बेहद खुश हैं।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर के शंकर नगर निवास में आज दोपहर सिल्हेटी निवासी साबिर कुरैशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग पहुंचे। इसमें से ज्यादातर लोग पहले भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थे। उन्होंने मंत्री के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश लिया। प्रवेश लेने वालों में ग्राम भादूटोला के हरनलाल साहू, सुशील कुमार साहू, कुंभलाल साहू, सत्तूराम साहू, श्यामरतन साहू, किशुन साहू, रजउराम साहू, सुरेश साहू, आत्मराम साहू, चंदूराम यादव व लक्ष्मण साहू, जरहा नवागांव के तारण सिंह मेरावी, रजउ साहू, राम्हू मरकाम, नरेश साहू, गोकुल साहू व परदेशी राम महिपाल, रानीदाहरा के ईश्वरी साहू, सिल्हाटी के नारायण पटेल, केसरी झारिया, रामनाथ पटेल, सोहन साहू, रिखीराम साहू, गुड्डू पटेल, खोमलाल साहू, मीत पटेल एवं रामजी साहू शामिल है।

प्रवेश बाद सभी पदाधिकारियों से मंत्री अकबर ने एक-एक कर चर्चा की। सभी से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मंत्री को आश्वस्त किया कि वे कांग्रेस की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!