IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*ग्राम देवसरा में होगा 15 वीं राजगोंड महासभा का आयोजन-*

कवर्धा। श्री बुढ़ादेव राजगोंड समाज सेवा समिति प्रधान कार्यालय भोरमदेव(छ.ग.) पं.क्रं.-22571 (राजगोंड महासभा भोरमदेव)के तत्वावधान में ग्राम देवसरा,वि.ख.-पंडरिया के पावन धरा में 14 -15 मार्च 2026 को राजगोंड समाज का 15 वीं महासभा का आयोजन किया गया है जिसमें 4 राज-कवर्धा, पंडरिया,लोरमी तथा केंदा राज के सभी 14 विभिन्न सामाजिक केंद्रों के पदाधिकारियों और सगाजनों का आगमन होना है। महासभा में राजगोंड समाज के सामाजिक संविधान-नियमावली के सभी 17 अनुसूची के समस्त धाराओं पर चर्चा कर नवीन प्रस्ताव सहित सामाजिक गोत्रावली,इतिहास , पदाधिकारियों के कार्यकाल तथा हो रहे धर्मांतरण पर चर्चा की जानी है साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार और संवैधानिक हक अधिकारों पर व्याख्यान होना है।

इस राजगोंड महासभा के प्रथम दिवस अखिल राजगोंड महासभा भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलकरण राज ठाकुर उपस्थित होंगे,तथा महासभा के द्वितीय दिवस में छ.ग के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा पंडरिया विधायक भावना बोहरा का भी आगमन होना है।
महासभा कार्यक्रम की तैयारी सभी सामाजिक केन्द्रों वा आयोजन स्थल में जोरों से चल रही है जिसमें राजगोंड समाज के दस हजार से अधिक लोग आने की संभावना है।

error: Content is protected !!